रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में योगा महोत्सव का आयोजन 21 जून शनिवार को किया जा रहा है। इसमें 100 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 7 बजे से (45 मिनट) योगाभ्यास करेंगे।

इंटरनेशनल योगा एक्सपर्ट डॉ आनंद भारतीय (स्नातक, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग, बीएनवाईएस, फेलो-एक्यूपंचर) के सानिध्य में विद्युत कर्मी इस आयोजन का लाभ उठा सकते हैं। सभी योगियों को उनके उपयोग के लिए योगा मैट और योग की पुस्तक, थेरेपेटिक योग सहित हल्का फलाहार निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा जिसे वे नियमित योग हेतु घर ले जा सकते हैं।

सभी विद्युत कर्मी एवं पेंशनर परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों के साथ योग महोत्सव का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए गूगल फॉर्म (https://forms.gle/9VY2o6VpV23ZLYV2A) को सभी के लिए अलग अलग भर कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। स्थान सीमित है,प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।

अधिक जानकारी के लिये लिये श्री विनोद अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, मानव संसाधन से 93000-40007 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930