मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। अब झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के शेष भागों में आगे बढ़ चुका है। यानी कि पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्रफल बना हुआ है, जो कि ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। यह 24 घंटे के दौरान झारखंड में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 

अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग भारी बारिश!

इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मेघ गर्जनों के साथ वज्रपात की भी संभावना है। दूसरी ओर अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बिजली गिरने और आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।

राजधानी में पड़ेंगी बौछारें

राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। दोपहर या शाम के समय गृह चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

बीते दिनों ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में ही 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31