बलरामपुर. इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही हत्या की साजिश रची थी. ऐसा ही मामला झारखंड से सामने आया है, जहां पति पसंद नहीं आने पर बलरामपुर जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. सुनीता सिंह ने मुर्गा चावल में कीटनाशक मिलाकर अपने पति 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह को खिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.झारखंड पुलिस से जानकारी मिली है कि बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को विशुनपुर निवासी सुनीता सिंह से हुई थी, लेकिन विवाह के अगले ही दिन सुनीता ने पति को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं है और मायके लौट गई. समझाइश और पंचायत के बाद 5 जून को वह ससुराल लौटी. 14 जून को सुनीता पति के साथ बाजार गई और फसल में कीड़े मारने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद लाई और खाने में मिलाकर अपने पति को दी.शुरुआती पूछताछ में सुनीता ने अपनी सास पर जहर देने का आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया. सुनीता ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं थी और पति को पसंद नहीं करने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930