राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ में 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महासमुंद जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।

जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा निर्धारित तिथि को विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।    

महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कु. अपर्णा पाल व्याख्याता, श्रीमती आरती कुजुर व्याख्याता, श्रीमती सारिका साकरकर व्याख्याता, श्रीमती हेमपुष्पा धु्रव व्यायाम शिक्षक, श्री बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, कु. प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, श्रीमती रूखमणी शर्मा व्याख्याता, श्री अशोक धु्रव स.शि.एल.बी., श्री विनोद पटेल स.शि.एल.बी. की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत श्री नारद साहू स.शि.एल.बी., श्री मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., श्री शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., श्री देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., श्री लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., श्रीमती संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., श्री रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्रीमती बबीता बरिहा स.शि.एल.बी., सुश्री तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी., श्री विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., श्री लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंद पिथौरा अंतर्गत श्रीमती ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, श्री पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, श्री रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, श्रीमती निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), श्री राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्री गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, श्रीमती भूमिका सिंह प्रधान पाठक, श्री अमृतलाल भोई शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बसना अंतर्गत कु. सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, श्रीमती संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), श्री रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, श्री बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सरायपाली अंतर्गत श्री नोमित तिर्की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930