रायपुर। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुख्ता सूत्रो के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा की हत्या जमीन सौदे को लेकर की गई थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर पैकरा, निवासी एचएमटी चौक, हांडीपारा के रूप में हुई थी, जो शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर पर चलता था। मोहदी गांव में स्थित किशोर पैकरा की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की बिक्री 50 लाख रुपये में हुई थी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब किशोर को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने 20 में से 10 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद आरोपी दंपति ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
सूटकेस में भरकर की गई लाश की पैकिंग

जांच में सामने आया कि पहले किशोर की गला रेतकर हत्या की गई, फिर उसके शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर, सीमेंट भरकर पैक किया गया और अंत में स्टील ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। ट्रंक पर मौजूद ‘हब्बू भाई’ नाम की मार्किंग और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। वारदात को अंजाम देने के बाद दंपति रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे।
आरोपी दंपति को दिल्ली से लाया जा रहा रायपुर

आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा, दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस की 3 सदस्यीय टीम आज शाम की फ्लाइट से दोनों को लेकर रायपुर लौटेगी। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
प्रॉपर्टी डीलरों से भी हो रही पूछताछ

क्राइम ब्रांच ने मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इन डीलरों की भूमिका भी सौदे या साजिश में हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031