What's Hot

कर्नाटक के महदेश्वरा हिल्स स्थित हुग्याम वन क्षेत्र में पांच बाघों की एक साथ हुई रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार को जंगल में एक गाय का शव बरामद किया गया है, जिसे जहर देकर मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों का मानना है कि यही जहरीली गाय बाघिन और उसके चार शावकों की मौत की वजह बनी।

जहर देने की आशंका
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि या तो गाय को जंगल में छोड़े जाने से पहले जहर दिया गया, या फिर मरने के बाद उसके शव पर जहर छिड़का गया। इसके बाद जब बाघों ने गाय को खाया, तो विष उनके शरीर में फैल गया, जिससे सभी की मौत हो गई।

वन मंत्री ने जताई गहरी चिंता
राज्य के वन मंत्री ईश्वर खांद्रे ने भी इस थ्योरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद गंभीर है। जांच हर एंगल से की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

पोस्टमार्टम और सैंपल जांच जारी
गुरुवार को बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया था, जबकि चारों शावकों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। बाघों के रक्त, ऊतक और पेट के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि जहर की पुष्टि की जा सके। इसके अलावा डीएनए प्रोफाइलिंग भी की जाएगी।

जंगल में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद हुग्याम वन क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में GPS आधारित M-Stripes सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन सर्विलांस, और एंटी-पोचिंग कैंप्स को हाई अलर्ट पर रखा है।

भारत में टाइगर पॉपुलेशन का हाल
गौरतलब है कि कर्नाटक देश में टाइगर की सबसे बड़ी आबादी वाला दूसरा राज्य है। यहां करीब 563 बाघ हैं। मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है, जहां 785 टाइगर हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031