रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मानसिंह पटेल की नियुक्ति की गई है। मानसिंह पटेल की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक देहरादून में आयोजित हुई थी जिसमें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति से की गई है। मानसिंह पटेल की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि मानसिंह पटेल की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के राष्ट्रीय सचिव की कमान सौंपी गई है।
मानसिंह पटेल का पता ग्राम डूंडी, पोस्ट रानीपुर जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश है तथा वर्तमान में गणेश नगर, मालिक मऊ आइमा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के निवासी है। श्री पटेल की शैक्षिक योग्यता एम बी ए, एल एल बी है तथा वे पेशे से वकालत, सामाजिक, राजनीतिक कार्य करते है।
वे राष्ट्रीय अध्यक्ष:-
1- सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान रायबरेली
2- अखिल भारतीय अपना दल
3- राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा
क्वार्डिनेटर/प्रभारी
कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में 20 हजार किमी. से अधिक।
इसके पूर्व जिला महासचिव रायबरेली, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, बी के डी के प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, बसपा लखनऊ मंडल महासचिव, अपना दल संस्थापक सदस्य व 8 वर्ष तक जिलाध्यक्ष रायबरेली, 4 वर्ष तक लखनऊ मंडल अध्यक्ष, 2 वर्ष तक प्रदेश सचिव, 7 वर्ष तक प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच।
23 अगस्त 1999 को इलाहाबाद में अपना दल की चुनावी महारैली के दौरान डॉ. सोनेलाल पटेल के साथ गिरफ्तारी के बाद 1 माह तक केंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध, अपना दल द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार में आयोजित राजनीतिक व सामाजिक परिवर्तन रथयात्राओं एवं महारैलियों में प्रमुख भूमिका।
सोनेलान पटेल के दोनों दामादों से वैचारिक मतभेद के कारण नए राजनीतिक दल अखिल भारतीय अपना दल की 4 नवम्बर 2016 को स्थापना।
डॉ. सोनेलाल पटेल के लोकसभा चुनावों के प्रमुख संचालक रहे।
प्रत्याशी रहे –
1- चेयरमैन, नगर पालिका परिषद रायबरेली, स्वतंत्र।
2- सदर विधानसभा रायबरेली, अपना दल।
3- सदर विधानसभा रायबरेली, अखिल भारतीय अपना दल।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर मानसिंह पटेल को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, प्रदेश महासचिव जयप्रकाश वर्मा, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ कवर्धा जिला अध्यक्ष सद्भावना वर्मा, प्रदेश सचिव रवि वर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कवर्धा रामगोपाल वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन प्रकोष्ठ महासुंद जिला अध्यक्ष कुंभज चंद्राकर, महासभा महासमुंद जिलाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, चंद्रकला चंद्राकर, द्रौपति चंद्राकर, रमा चंद्राकर, मीणा बिहारी, मीणा गिरजा चंद्राकर, मीणा वर्मा, कुसुमा वर्मा, कुसुम चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, लता धनंजय, पूर्वा चंद्राकर, डॉ. वीणा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, बीटीआई लता, रीता, मोतिम, हुलसी, दामिनी रेवती उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930