नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच विश्वास का रिश्ता सबसे बड़ा हुआ होता है लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसा मामला समाने आया है जिसने पति-पत्नी के बीच के बुनियादी रिश्ते को तार-तार कर दिया है। खबर है कि विदिशा से एक ऐसे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट करता था। इस युवक पर आरोप है कि उसे अपनी पत्नी के साथ इंटिमेट होते समय इसका वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए एक ऐप पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि इस युवक ने ये सब कुछ पैसे के लालच में आकर किया। उसने जब भी पत्नी के साथ संबंध बनाए तब-तब उसने उसे लाइव कर दिया।

पुलिस ने युवक के पास से नकद रुपया और सोना बरामद किया है। इस सोने की कीमत 15 लाख रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए युवक पर महिला को धोखा देकर शादी करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, ये युवक पहले से ही शादीशुदा था और उसने ये बात दूसरी महिला को नहीं बताई और शादी कर ली। उसने शादी के बाद बनाये गए शारीरिक संबंध को लाइव करके पैसा कमाने का प्लान बनाया था। इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास 21 अक्टूबर को महिला की शिकायत आई थी। जिसके बाद उन्होंने जांच में इस युवक को पकड़ा। महिला ने पुलिस को बताया था कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और फिर धोखे से शादी की। पुलिस ने बताया कि युवक ने ग्राहकों को लड़की का फोटो दिखा कर वीडियो कॉल के जरिए वीडियो दिखाने को राजी किया था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिलती थी। पुलिस ने युवक के तीन बैंक अकाउंट सीज किए हैं। इस केस में भारतीय दंड संहिता औऱ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल युवक की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31