मुंगेली जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ACB बिलासपुर इकाई द्वारा की गई। मामले ने पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी से मांगी थी रिश्वत
ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ग्रेच्युटी और अन्य भुगतान जारी करने के बदले अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

ललित सोनवानी रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि भ्रष्ट अधिकारी को रंगेहाथ पकड़वाना चाहते थे। शिकायत के आधार पर ACB ने पहले शिकायत की जांच की, जिसमें बृजेश द्वारा 7,000 रुपए पहले ही ले लिए जाने की पुष्टि हुई।

ढाबे में पकड़ा गया रिश्वतखोर अकाउंटेंट
ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और 8 जुलाई को ललित सोनवानी को शेष 54,000 रुपए देने के लिए तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे में भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। मौके पर ही राशि को बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

7 महीने में ACB की 6वीं बड़ी कार्रवाई
ACB की यह मुंगेली जिले में 7 माह के भीतर 6वीं ट्रैप कार्रवाई है। इससे पहले भी कई विभागों में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा चुका है:

प्राचार्य मालिक राम मेहर व बाबू हनी शर्मा (शिक्षा विभाग)
राजस्व निरीक्षक नरेश साहू व पटवारी सुशील जायसवाल
पुलिस विभाग के एएसआई राजा राम साहू
सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता

ACB का संदेश – भ्रष्टाचारियों के लिए कोई राहत नहीं
ACB सूत्रों ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ में ACB की सक्रियता सरकार की ‘भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ की मंशा को दर्शाती है। इस ताज़ा कार्रवाई ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी व्यवस्था में रिश्वतखोरी करने वालों की खैर नहीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930