मुंबई । फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के जीवन और सिनेमा के संघर्ष व जुनून को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का ग्लोबल प्रीमियर अब प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इस डॉक्यूमेंट्री को जसकुंवर सिंह कोहली ने डायरेक्ट और एडिट किया है, जो चोपड़ा की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 12th फेल के निर्माण पर आधारित है।

यह डॉक्यूमेंट्री अब 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें ‘12th फेल’ के निर्माण से जुड़ी चुनौतियों, रचनात्मक उतार-चढ़ाव, और पूरी टीम के जुनून को करीब से दिखाया गया है।

भावनाओं से भरी जीरो से रिस्टार्ट एक ऐसी कहानी दिखाती है जो सच्चाई, मेहनत, आत्मविश्वास और सपना पूरा करने की जिद पर टिकी है। इस डॉक्यूमेंट्री में यह बताया गया है कि कैसे पूरी टीम ने दिल लगाकर 12th फेल फिल्म बनाई। फिल्म के पीछे की मेहनत, छोटी-बड़ी दिक्कतें, मन की बातें, और शूटिंग के वक्त आए उतार-चढ़ाव को इसमें बखूबी दिखाया गया है। ये फिल्म बनाना सिर्फ एक काम नहीं था, बल्कि एक जज्बा था जिसे सबने मिलकर पूरा किया।

यह सिर्फ बीटीएस नहीं, एक प्रेरक कहानी है: विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, “जीरो से रिस्टार्ट शुरू में भले ही एक ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ डॉक्यूमेंट्री लगे, और हाँ, वो है भी। लेकिन जब इसे देखा जाएगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि इससे एक और भी ज़्यादा ताक़तवर कहानी सामने आएगी। जब मैंने 12th फेल पर काम शुरू किया, तो मुझे खुद नहीं पता था कि इसे कैसे शूट करना है और फिर भी, ये फिल्म बनकर सामने है। ये एक जश्न है उस हिम्मत का जो हर रचनात्मक प्रक्रिया में छिपी होती है। जीरो से रिस्टार्ट इस बात की मिसाल है कि जब आप खुद को फिर से शुरू करने की इजाज़त देते हैं, तभी मेहनत, विनम्रता और तरक्की मिलती है।”

18,850 मिनट से बनी 85 मिनट की फिल्म : जसकुंवर सिंह कोहली

एडिटर-डायरेक्टर जसकुंवर सिंह कोहली ने कहा, “मैंने VVC (विधु विनोद चोपड़ा) के साथ 12th फेल पर तीन साल तक काम किया। इस दौरान मुझे उनके क्रिएटिव प्रोसेस को क़रीब से देखने का मौका मिला — स्क्रिप्टिंग से लेकर शूटिंग और एडिटिंग तक। जो भी लोग फिल्ममेकिंग सीखना चाहते हैं, उनके लिए जीरो से रिस्टार्ट किसी तोहफे से कम नहीं है! यह एक ऐसी जगह है जहां आप खुद VVC की मज़ेदार और शानदार सोच से बहुत कुछ सीख सकते हैं।” वो आगे कहते हैं, “वैसे जीरो से रिस्टार्ट कोई प्लान की गई या स्क्रिप्टेड फिल्म नहीं है। हमने तीन सालों में शूट किए गए कुल 18,850 मिनट के बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज में से सबसे मज़ेदार और दमदार 85 मिनट को चुना है, जो कि कुल फुटेज का सिर्फ़ 0.0045% है! और मुझे बहुत खुशी है कि अब प्राइम वीडियो के ज़रिए हम इसे पूरी दुनिया के साथ शेयर कर पा रहे हैं।”

यह सफर दिल छू जाता है : विक्रांत मैसी
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा, “जीरो से रिस्टार्ट ने वो डर, वो जुनून और वो भरोसा दोबारा जगा दिया। हमने ऐसी जगहों पर शूटिंग की जहाँ ना माहौल, ना सुरक्षा कुछ भी तय नहीं था। एक कहानी जिसे शुरू में कोई लेना नहीं चाहता था, उसके लिए मिस्टर चोपड़ा को बार-बार स्क्रिप्ट दोबारा लिखते देखना, और उनकी टीम को बिना थके काम करते देखना वाकई प्रेरणादायक था।” वो आगे कहते हैं, “मैं प्राइम वीडियो का शुक्रगुज़ार हूँ कि इस ईमानदार और असली सफ़र को अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस सफ़र का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, और मैं उम्मीद करता हूँ कि यह फिल्म औरों को भी अपने सपनों के पीछे भागने की प्रेरणा देगी।”

क्यों देखें ‘जीरो से रिस्टार्ट’?
यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सच्ची मेहनत, जिद और जुनून की कहानी है
निर्देशन, लेखन और निर्माण प्रक्रिया को बेहद बारीकी से दिखाया गया है

यह डॉक्यूमेंट्री हर फिल्म स्टूडेंट, क्रिएटिव प्रोफेशनल और सपने देखने वाले के लिए प्रेरणा है

‘जीरो से रिस्टार्ट’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह न सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री है, बल्कि सपनों को दोबारा शुरू करने की हिम्मत की कहानी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031