भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य भर में 15 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों के लिए 13 जुलाई को और पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 

आईएमडी की ओर से अपराह्न एक बजे जारी बुलेटिन में कहा कि चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा में 15 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘चक्रवाती परिसंचरण और मानसून गर्त के प्रभाव से राज्य में 15 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।” 

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में एक जून से 12 जुलाई तक 504.8 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि सामान्य बारिश 307 मिमी होती है। यह 64 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 150 प्रतिशत अधिशेष दर्ज किया गया, जिसके बाद रांची में 143 प्रतिशत और सरायकेला-खरसावां में 126 प्रतिशत बारिश हुई। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031