कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। लाखों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस ऐप को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है। एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना के अधिकार के तहत दोनों ने इस बात से इनकार किया है कि आखिर इस ऐप को किसने डेवलप किया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, केन्द्रीय सूचना आयोग ने आरोग्य सेतु ऐप बनाने पर जानकारी न होने को लेकर सरकार को नोटिस जारी किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031