लखनऊ के डालीगंज स्थित बाबू रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में 20 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक 11 बजे से आहूत की गई है।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के संगठन विस्तार व बृहद सदस्यता अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक की योजना पर चर्चा तथा समाज के व्यक्तियों के विरुद्ध हो रही लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही व जघन्य हत्याओं पर भी बैठक के आवश्यक बिंदु होंगे।
महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने बताया कि किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आमोद कुमार सचान को रिटायरमेंट के तीन दिन पूर्व बर्खास्त किया जाना भी किसी साजिश से कम नहीं लगता।
उन्होंने इस प्रकरण की निंदा करते हुए कहा कि समाज की ऐसी प्रतिभाओं को अनवरत मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना पूरे समाज को आइना दिखाने जैसा है।
इसी प्रकार जन प्रतिनिधि मा. विधायक योगेश वर्मा, PCS अंजू कटियार, IPS मनीलाल पाटीदार व समीक्षा अधिकारी अमर सिंह पटेल तथा डॉ. रजनीश गंगवार जैसे तमाम लोगों को भी मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव डा.यू पी सिंह एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री बालकुमार पटेल पूर्व सांसद जी से विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें इस संबंध में 20 जुलाई 2025 को लखनऊ में होने वाली महासभा की बैठक में आम सहमति से अगली रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031