राजनांदगांव। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश पर तथा राष्ट्रीय सचिव इंटुक विक्रांत मोहन राव एवं अध्यक्ष दीपक दुबे द्वारा जिला इंटुक अध्यक्ष के पद पर संजय नायक की नियुक्ति की गई है। श्री नायक ने इससे पूर्व भी इस पद पर कार्य किया है, उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए ही उन्हें पुन: यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। जारी किए गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे संगठनात्मक जवाबदारी के अलावा यूथ को अपने साथ लेकर चलेंगे। इसके अलावा इंटुक के नियम कानून का सम्मान करते हुए अपने पद की गरिमा को बनाये रखेंगे। श्री नायक के अध्यक्ष पद पर पुन: पदांकन को उनके इष्ट मित्रों राजा चौहान, संदीप सोनी, गगन सागर, ऋषि, राहुल बंधे, मनीष पांडे, सावन, राजा यादव, करण भारती, मनीष साहू, हिमांशु सहित वार्डवासियों ने उत्साह में लेते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
संजय नायक को पुन: राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान
Related Posts
Add A Comment


















