छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज विधान सभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 मेंसभापति अजय चन्द्राकर के सभापतित्व में संपन्न हुई । बैठक में भईया लाल राजवाड़े, राजेश मूणत, श्रीमती रायमुनी भगत, भोलाराम साहू, विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा, सचिव नगरीय प्रशासन बसवराजू ,आयुक्त नगर निगम, रायपुर, विश्वदीप एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी का स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। तद्नुसार प्राक्कलन समिति के मान. सभापति एवं मान. सदस्यों ने रायपुर स्थित स्मार्ट सिटी मिशन, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत आईटीएमएस रायपुर एवं बी.पी. पुजारी स्कूल, मोतीबाग में तक्षशिला लाईब्रेरी, स्वामी विवेकानन्द सरोवर, बूढ़ा तालाब पथ एवं जी.ई. रोड स्थित स्मार्ट रोड तथा साईंस कालेज स्थित चौपाटी का स्थल निरीक्षण किया एवं स्मार्ट सिटी से संबंधित संपर्ण विवरण देने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031