दुर्ग. स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिला और दो पुरुष शाामिल हैं। माैके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 1 लेनोवो टैब, आधार कार्ड, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, टाइपशुदा मोबाइल नंबरों की सूची, 600 रुपए कैश और 4 आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे।
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका समेत 5 लोग गिरफ्तार
Previous Articleमुख्यमंत्री ने ग्राम पंड्रापाथ तहसील सन्ना को दी बड़ी सौगात
Related Posts
Add A Comment



















