What's Hot

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 57वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रमुख पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 29 जुलाई तक दादा सुखेन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सतना में किया गया था।

टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रायपुर के विनय बैसवाड़े विजेता बने, वहीं केशव खंडेलवाल उपविजेता रहे। महिला वर्ग में साक्षी धनविजय ने उपविजेता पदक हासिल किया। बैडमिंटन महिला वर्ग में शौर्या यदु उपविजेता बनीं।

प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के 8 मंडलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायपुर मंडल की सफलता ने पूरे आयोजन में अपनी अलग छाप छोड़ी।

मुख्य परिणाम:
टेबल टेनिस – पुरुष वर्ग
विजेता: विनय बैसवाड़े (रायपुर)
उपविजेता: केशव खंडेलवाल (रायपुर) — स्कोर: 4-0

टेबल टेनिस – महिला वर्ग
विजेता: ऋचा पटवर्धन (इंदौर)
उपविजेता: साक्षी धनविजय (रायपुर) — स्कोर: 4-0

बैडमिंटन – महिला वर्ग
विजेता: पर्ली ठाकुर (शहडोल)
उपविजेता: शौर्या यदु (रायपुर) — स्कोर: 2-1

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। शशांक शेखर शर्मा को केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा मध्य क्षेत्र से स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने पर विशेष सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर विपणन प्रबंधक बुधराम, सी.जेड.आई.ई.ए. महासचिव धर्मराज महापात्र, इंश्योरेंस एम्प्लाईज यूनियन अध्यक्ष राजेश पराते, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष धनंजय पांडे, क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति की सचिव श्रीमती संध्या राज, प्रबंधक (कार्मिक) संजय साहा, प्रबंधक (विक्रय) दिलीप सीठा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31