खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महामाई का भंडारा हुआ। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा परंपरानुसार माता स्वरुपा नन्ही मुन्नी बालिकाओं का पूजन कर कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान पं प्रेमनारायण तिवारी, आरके चौरे, हुकुमचंद चौहान, अशोक तिवारी, हीरालाल पटेल, गोविंद मुजमेर, प्रेम डायने, चौंरे दादा, हेमंत मंगवानी, क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट, निर्मल मंगवानी, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की सुशीला गार्गे, नीलम मेहरा, गिरिजा राठौर, पंजिता गाठे, वंदना राठौर, भूरा मौरे, मंजू भगत, जया खंडेल, संध्या शर्मा, ज्योति मंगवानी, सोनू चावड़ा, अभिषेक प्रजापति, दिनेश राठौर, रिषभ राठौर, अनिल शर्मा, विजय सिंह खंडेल, संजय पाठक, श्री कुलकर्णी जी आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुजन उपस्थित थें।


















