इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय , रायपुर में आज यहां सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में NEP के नोडल अधिकारी डॉ वेरुलकर ने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को नवीन शिक्षा नीति के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया.




















