पूर्णिया। बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज आठवां दिन है। रविवार सुबह यह यात्रा पूर्णिया से एक बार फिर शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क पर निकले। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनके चेहरे पर जबरदस्त उत्साह झलक रहा था।

कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे

इस यात्रा में बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरे एक मंच पर नजर आए। राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यह विपक्षी एकजुटता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

गठबंधन को मजबूत करते नजर आए

शनिवार देर रात राहुल गांधी कटिहार के कदवा और कुमहड़ी से होते हुए पूर्णिया पहुंचे थे। यहां वे पूर्वी प्रखंड के गौरा पंचायत में रात गुजारने के बाद रविवार सुबह यात्रा पर निकले। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी यात्रा में शामिल होकर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करते नजर आए।

लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं

कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा बिहार में मतदाताओं के अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए चलाई जा रही है। राहुल गांधी इस दौरान लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं और भाजपा-नीतीश गठबंधन पर तीखे हमले कर रहे हैं।

दिल्ली के लिए रवाना होंगे राहुल

राहुल गांधी आज शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक रहेगा। इसके बाद 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी, जिससे यात्रा को और धार मिलने की उम्मीद है। बिहार की इस यात्रा ने राज्य की राजनीति में नया समीकरण बना दिया है। विपक्षी दलों के इस मंच पर आने से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल और गरमा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031