इंदौर:

इंदौर में पिछले 7 दिन से लापता श्रद्धा तिवारी एकदम नाटकीय अंदाज में वापस लौट आई है. लेकिन वह अकेली नहीं लौटी साथ में पति को भी लाई है. श्रद्धा के घर से भागने और वापस लौटने की कहानी एक दम करीना और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट जैसी है. जैसे घर से भागी करीना को रतलाम स्टेशन पर फिल्म के हीरो शाहिद कपूर मिले  थे बिल्कुल वैसे ही श्रद्धा को करणवीर मिल गया. आगे की कहानी भी पूरी फिल्मी ही है. हुआ क्या जानें.

फिल्म जब वी मेट की गीत की तरह श्रद्धा बॉयफ्रेंड सार्थक से शादी करने के लिए घर से भागी
सार्थक ने उससे रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था.
श्रद्धा जब रतलाम स्टेशन पहुंची तो वहां उसे सार्थक नहीं मिला
रतलाम स्टेशन पर श्रद्धा को सार्थक की जगह कालेज का करणवीर मिला
करणवीर ने श्रद्धा से घर लौटने वापस लौटने को कहा
श्रद्धा ने कहा कि वह शादी करने के लिए घर से भागी थी तो वापस नहीं लौटेगी
करणवीर और श्रद्धा एक दूसरे को पहले से जानते थे उन्होंने शादी कर ली.

श्रद्धा तिवारी ने शादी कर ली है, वो भी अपने ही कॉलेज के एक लड़के के साथ. लड़के का नाम करणदीप है. करण श्रद्धा के कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. परिवार भी बेटी के लापता होने से काफी परेशान था.

घर लौट आई इंदौर की लापता बेटी

श्रद्धा शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ इंदौर के एमआईजी थाने पहुंची. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है. रायसेन और इंदौर, दोनों ही मामले एक जैसे निकले. पहले रायसेन की निकिता ने शादी कर ली थी और अब श्रद्धा ने भी शादी कर ली है. जबकि पुलिस उनको लापता मानकर ढूंढती रही. नाटकीयतरीके से वह शादी करके वापस इंदौर लौट आई है. 

लापता श्रद्धा ने तो शादी कर ली, परिवार को पता भी नहीं

श्रद्धा तिवारी पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से लापता थी. बता दें कि श्रद्धा इंदौर रेलवे स्टेशन से रतलाम के लिए रवाना हुई थी.  अब पता चला है कि उसने अपने कॉलेज के करनदीप सिंह से शादी कर ली है. करण उसके कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. वह इंदौर के पालदा का रहने वाला है. अब वह थाने में पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवा रही है. वह इस वक्त एमआईजी थाने में मौजूद है.

पुलिस को गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसका अपने माता-पिता से संपर्क हुआ है. बता दें कि बेटी के लापता होने के बाद से परिवार बहुत ही परेशान था. श्रद्धा तिवारी का पता बताने वाले को उसके माता पिता ने 51 हजार का इनाम देने का ऐलान किया था. साथ ही घर के बाहर उसकी तस्वीर भी टोटके तौर पर उल्टी लटकाई गई थी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031