रायपुर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगरए भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल माननीय कुलपति एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात खेल प्रभारी डॉ. राम कुमार ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल दिवस के ऐतिहासिक महत्व और विश्वविद्यालय में खेलकूद गतिविधियों की परंपरा पर प्रकाश डाला।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेलों से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ.साथ मानसिक अनुशासन, आत्मविश्वास टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है जो कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को विश्वस्तर पर गौरवान्वित किया और ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य है जनमानस में खेल भावनाए स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस के महत्व को बढ़ाना। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासनए टीमवर्क और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं।


विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेलों में भाग लेकर वे न केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि अपनी क्षमताओं का भी विकास कर सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी छात्र.छात्राओं को खेल दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही एक घंटा खेल के मैदान में हर दिन स्वास्थ्य और सफलता का आधार का संकल्प दिलाया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने फिट इंडिया आंदोलन की शपथ भी लीए जिसमें उन्होंने शारीरिक फिटनेस, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का वचन दिया। इसके पश्चात विविध मनोरंजक और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं ने पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इस आयोजन में कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खेल दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके पश्चात कबड्डीए एवं एथलेटिक्स का खेल आगामी दो दिवस तक जारी रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031