रायपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की लंबित 11 मांग पत्र पर 15 दिवस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सूचना देकर 1 नवंबर राज्योत्सव अवकाश के दिन धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में फेडरेशन से जुड़े सभी 27 संगठन के प्रतिनिधिमंडल सत्याग्रह कर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। दिनांक 2 एवं 3 नवंबर को प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर के अपने लंबित मांग जिसमें प्रमुख रुप से लंबित महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त की राशि, वार्षिक वेतन वृद्धि आदेश रिलीज करने, और लिपिकों एवं अन्य संवर्ग की वेतन विसंगति सहित 11 मांग पत्र पूर्व में ही विधिवत 15 दिवस पूर्व सूचना कार्यक्रम प्रस्तावित सूचना शासन को दे दी गई थी। अभी वर्तमान कैबिनेट की बैठक में भी कर्मचारी निर्णय नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मचारियों को विश्वास है कि राज्य सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा के रूप में कर्मचारी हेतु कोई निर्णय हो। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि उक्त मांगों के पूर्ति हेतु फेडरेशन का समर्थन करते हुए 1 तारीख को संघ पदाधिकारी रायपुर स्थित धरना स्थल पर उपस्थित रहे और 2 एवं 3 नवंबर को फेडरेशन द्वारा निर्धारित सामूहिक अवकाश पत्र में सामूहिक अवकाश का फॉर्म भरकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने राज्य के सभी कोषालय के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट किया कोषालय बंद होने से राजकीय कोष का कार्य प्रभावित हुआ एवं छत्तीसगढ़ शासन को वित्तीय हानि हुई। प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने प्रदेश के सभी कोषालय के कर्मचारियों से अपनी जायज मांगों को पूरा कराने कोषालय कर्मचारी संघ की एकता का परिचय देते हुए कोषालय बंद रखने समर्थन करने वाले सभी कोषालय कर्मचारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।
फेडरेशन के आव्हान पर दो दिन बंद रहा कोषालय, 11 सूत्रीय मांग पर कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश
Related Posts
Add A Comment


















