इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाई जाने वाली ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा से कितनी अलग है? इस दिन का इस्लाम धर्म में इतना महत्व क्यों है? जानें यह पर्व कब और कैसे मनाया जाएगा?

इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इस्लामिक मान्यता के अनुसार रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग इस पर्व को हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं. इस साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व 05 सितंबर 2025 यानि शिक्षक दिवस वाले दिन पड़ रहा है. पैगंबर इस्लाम के बारे में मान्यता है कि अल्लाह ने उन्हें शिक्षक बना कर इस धरती पर भेजा था. आइए पैगंबर मोहम्मत से जुड़ी इस ईद के धार्मिक महत्व और उनकी सीख के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मीठी और कुर्बानी से कितनी अलग होती है ये ईद

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के इस्लामिक स्टडीज के पूर्व प्रोफेसर अख्तरुल वासे के अनुसार इस्लाम में सिर्फ दो ईद होती हैं – ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा, यानि मीठी ईद और कुर्बानी की ईद. चूंकि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म इस्लाम में बहुत ज्यादा मायने रखता है, इसलिए इसे ईद कहते हैं. ईद का अर्थ होता है जो चीज बार-बार पलट कर आए. प्रो. वासे के अनुसार इस बार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बेहद खास हो गया है कि क्योंकि इसी साल हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म के 1500 साल पूरे हो रहे हैं.

कैसे मनाया जाता है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व?

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के अनुसार पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब के इस पर्व से एक दिन पहले रात में 8 बजे से जलसे प्रारंभ हो जाएंगे. इस मौके पर तमाम उलेमा और विद्वान लोगों को इस्लाम से जुड़ी शिक्षा देंगे तो वहीं शायर पैगंबर साहब की सीख को को कविता के रूप में अपना नातिया कलाम सुनाते हैं. ईद मिलाद-उन-नबी एक ओर जहां घरों और मस्जिदों को सजाया जाता है तो वहीं तमाम शहरों में जुलूस निकलते हैं. यह जुलूस जहां खत्म होता है, वहां पर एक भव्य जलसा होता है. जुलूस के रास्ते में लोग खाने पीने की चीजें बांटते हैं. इस दिन अल्लाह की विशेष इबादत की जाती है और लोग एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31