माना विमानतल की ओर वीआईपी रोड से वीवीआईपी के अलावा आमजनता की अत्यधिक संख्या में कारों का काफिला दैनिक रूप से फुल स्पीड में गुजरता है। इसके अलावा आरंग और महासमुंद की ओर से भी कृषि महाविद्यालय रायपुर के करीब से धरमपुरा होकर माना विमानतल की ओर जाने वाली नई वीवीआईपी सड़क से भी यातायात का दबाव दैनिक रूप से अत्यधिक रहता है। चारों तरफ से अत्यधिक यातायात का दबाव झेलने वाला माना के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के करीब का चौंक अभी तक ट्रैफिक सिग्नल विहीन ही है जिसके कारण आए दिन बड़े-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं। वीवीआईपी कल्चर का पालन करते हुए यातायात पुलिस की तैनाती सिर्फ और सिर्फ वीवीआईपी के काफिला के दौरान ही देखने को मिलता है बाकी समय हमेशा सड़क दुर्घटना के कारण जनहानि की आशंका बनी रहती है इसलिए जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन को चाहिए कि जन सुरक्षा की दृष्टि से जल्द से जल्द माना पीटीएस चौंक पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाना ही चाहिए। माना में मूर्तिकारों का गढ़ होने के कारण गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के अवसर पर अक्सर जनसैलाब उमड़ता हुआ नजर आता है इसलिए भी यहां ट्रैफिक सिग्नल अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031