काठमांडू:

नेपाल में युवाओं का प्रदर्शन बेहद हिंसक रूप लेता दिख रहा है. काठमांडू में सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मंगलवार को नेपाल के संसद समेत कई जगहों पर आगजनी की. प्रदर्शनकारियों ने पीएम ओली, राष्ट्रपति आवास और पूर्व पीएम के आवास को भी निशाना किया. यहां इन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ करने के बाद इन्हें आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी बिल्डिंगों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है. 

मंत्रिपरिषद की इमारत पर उतारे गए हेलीकॉप्टर

काठमांडू की सड़कों पर बवाल को बढ़ता देख मंत्रिपरिषद की इमारत पर मंगलवार को एक-एक करके कुल 9 हेलीकॉप्टर उतारे गए. ऐसा माना जा रहा है कि ओली सरकार के मंत्री इन्हीं हेलीकॉप्टर की मदद से काठमांडू से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं.

बीरगंज में भी प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी

आपको बता दें कि काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ बीरगंज में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है. काठमांडू की सड़कों पर अब भीड़ का कब्जा हो गया है. सुरक्षाकर्मी अब प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद भवन को भी आग के हवाले कर दिया है. जबकि मंत्रिपरिषद इमारत में भी भीड़ का कब्जा हो गया है. यहां भी भीड़ तोड़फोड़ और आगजनी कर रही है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031