What's Hot

नई दिल्ली। दिल्ली में सहित कई राज्यों में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में आज दिल्ली एनसीआर समेत 18 राज्यों में पटाखे बैन करने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद एनजीटी ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। दरअसल मंगलवार को एनजीटी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा को अगली सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए थे। एनजीटी ने फैसला सुरक्षित रखते हुए सभी राज्यों से इस पर शुक्रवार शाम 4 बजे तक जवाब मांगा है। वहीं दिल्ली सरकार ने भी इस मामले पर कल तक का वक्त मांगा है। साथ ही कहा है कि आज होने वाली रिव्यू मीटिंग की रिपोर्ट भी एनजीटी में रखेंगे।
इन राज्यों में गिरी एक्यूआई
बता दें कि अब इस सुनवाई में 14 और राज्य शामिल किए हैं जहां हवा की गुणवत्ता गिरी है। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक्यूआई गिरी है। दरअसल वायु प्रदूषण के हालात को देखते हुए कई राज्यों में पटाखे बैन करने की मांग उठी है, इसी के चलते ओडिशा और राजस्थान की सरकारें पहले ही पटाखों की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगाने को लेकर अधिसूचना जारी कर चुकी हैं। दिल्ली सरकार ग्रीन पटाखों को छोड़कर सामान्य पटाखों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा चुकी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31