रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर एनएमओपिएस पुरानी पेंशन बहाली के लिए जमीनी स्तर पर वृहद आंदोलन कर रही है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा को एनएमओपीएस का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मनीष मिश्रा को राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय अनुसार संविदा के तौर पर अभी एनएमओपीएस में राज्य कोऑर्डिनेटर के रूप में पद स्थापित किया गया है। अब छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु राकेश सिंह के अध्यक्षता में तथा मनीष मिश्रा के सहयोग से पुरानी पेंशन की बिगुल छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी फुकेंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है की फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा पेंशन के मुद्दे पर हमारे साथ हैं 1 नवंबर 2004 से बंद पुरानी पेंशन के लिए एनएमओपीएस राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर एनएमओपीएस बृहद रूप से मुहिम चला रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के इस मुहिम को कर्मचारी संगठनों का पूर्ण समर्थन है कर्मचारी संगठनों के साथ साथ राजनीतिक संगठनों का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसी तारतम्य में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कोमल हुपेंड़ी ने भी पूर्ण समर्थन दिया है तथा उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर एनपीए विरोध में तथा एनएमओपीएस के समर्थन में लेख लिखा है। वही फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा की हम जो हैं पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं तथा एनएमओपीएस के साथ मिलकर हम छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए जमीनी स्तर पर वृहद आंदोलन करेंगे। फेडरेशन के विधिक सलाहकार बीपी मेश्राम एवं संयुक्त सचिव बनमोती भोई अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर एवं सिराज बक्श तथा फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों ने इस पर हर्ष जाहिर किया तथा तथा दलबल के साथ अब पुरानी पेंशन बहाली के मुहिम छेंड़ेगें छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के पदाधिकारियों ने मनीष मिश्रा को बधाई देते उनके नियुक्ति पर हर्ष जाहिर किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31