हैदराबाद। यूं तो ट्रैफिक कॉन्सटेबल का काम यातायात को सुचारू रूप से चलाना और जाम की स्थिति पैदा न होने का है. लेकिन हैदराबाद के एक कॉन्स्टेबल ने दो कदम आगे जाकर अपने इस फर्ज को दो कदम आगे जाकर निभाया. इस ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हैदाराबाद में भारी ट्रैफिक के बीच में इस पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया जिसमें कि काफी गंभीर हालत में एक मरीज था. ये एंबुलेंस सोमवार को अबिड्स से कोटी जा रही थी. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्सटेबल ने देखा कि वह बहुत ही धीमे चल पा रही है और आगे जाने के लिए उसे रास्ता नहीं मिल पा रहा है. न्यूज मिनट के मुताबिक इस पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम जी बाबजी है. सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह जी बाबजी एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए उसके साथ-साथ रास्ता बनाने के लिए भाग रहे हैं. अपनी ड्यूटी से आगे जाते हुए कॉन्स्टेबल एंबुलेंस के साथ दो किलोमीटर तक गए जिससे कि रास्ते में किसी भी तरह की असुविधा पैदा न हो सके. लोग कर रहे खूब तारीफ सोशल मीडिया पर जी बाबजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अनिल कुमार ने ये वीडियो ट्वीट किया और बाबजी की तारीफ की. उन्होंने लिखा- हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर अबिड्स के बाबजी एंबुलेस के लिए रास्ता खाली करते हुए. बहुत बढिय़ा. हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस नागरिकों की सेवा में. आईपीएस दीपांशु काबरा ने भी ये वीडियो शेयर कर लिखा है कि- आपकी मदद के लिए खाकी मीलों दौड़ जाएगी, पर कभी थमेगी नहीं. उन्होंने कहा- हैदराबाद का पुलिसकर्मी एंबुलेंस की मदद के लिए कुछ मील के लिए दौड़ा. आशा करता हूं कि मरीज अब ठीक होगा. भारत इस सच्चे समर्पण और सेवा को सैल्यूट करता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031