रायपुर: राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया हैं। इसमें चार अधिकरीयों के तबादले का संशोधित आदेश भी शामिल हैं।
राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव अरूण कुमार मरकाम को नवा रायपुर के भू-अभिलेख का संयुक्त आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। प्रकाश सिंह राजपूत को संचालक, संपदा संचालनालय मंत्रालय व छग स्टेट गैरेज रायपुर, मोनिका कोड़ो को उप सचिव, लोक सेवा आयोग नव रायपुर, खेमलाल वर्मा को उप संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर, राकेश साहू को उपायुक्त भू अभिलेख नवा रायपुर, गीता शुक्ला दीवान को अवर सचिव, राज्य सूचना अयोग, अमेश कुमार साहू को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नीरज कौशिक को उपायुक्त नगर निगम कोरबा में पदस्थ किया गया हैं। चित्रकांत चाली ठाकुर को अपर कलेक्टर रायगढ़ और रवि सिंह को संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ बनाया गया था, लेकिन संशोधित आदेश में यथावत कोंडांगांव और रायपुर में रखा गया हैं। ऐसे ही डॉ विभार अग्रवाल को अपर कलेक्टर जशपुर से उप सचिव खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्रालय और रश्मि ठाकुर को डिप्टी कलेक्टर बस्तर से उप सेचालक खेल व युवा कल्याण सेचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930