तेलंगाना में निजामाबाद जिला सरकारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन में दो बाल शिशु और एक कन्या शिशु हैं। डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव महिला का बड़ा ऑपरेशन करके मां और तीनों बच्चों की जान बचाई हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रतीम राज ने बुधवार शाम को मीडिया को बताया कि निजामाबाद जिले के एडपल्ली मंडल के जैतापुर गांव निवासी गर्भवती महिला अस्वस्थता के चलते 21 अक्टूबर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल आई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण 22 तारीख को निजामाबाद सरकारी जनरल अस्पताल में भेज दिया। डॉक्टरों के दल ने महिला को कोरोना संक्रमित होने के कारण आवश्यक एहतियात बरते हुए बड़ा ऑपरेशन किया। इसके चलते महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है। इनमें दो शिशु 1.2 किलोग्राम तथा एक शिशु 1.5 किलोग्राम थे। वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों का इलाज किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31