बीजापुर।  भोपालपटनम ब्लाक के नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थापित चिल्लामर्का कैंप से क्रमवार 214 बटालियन, 206 तथा डीआरजी के जवान और एवं बीडीएस की संयुक्त टीम चिल्लामार्का व कांडलापड़ती के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन कम रेकी आभियान हेतु निकली हुई थीं।

अभियान के दौरान सोमवार को चिल्लामार्का से आगे लगभग 6 किलोमीटर दूर कांडला पड़ती की तरफ जाते हुए पहले नाले को पार करने के बाद 214 बटालियन सीआरपीएफ की बीडीएस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध चीजें देखी। जिसके बाद सुरक्षा बलों की टीम द्वारा क्षेत्र की सघन जांच करने पर कुल पांच आईईडी क्रमवार पाई गई। जिसे सीआरपीएफ की बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से बरामद कर उसी स्थान पर नष्ट कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930