राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को स्थान महाराणा प्रताप मंगल भवन, चिखली, राजनादगांव में महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस की अध्यक्षता में समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित है।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 37 उप समितियां के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सात एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में प्रथम एजेंडा बिंदु महासभा के सदस्यता अभियान वर्ष 2025 -26 की समीक्षा एवं जानकारी । दूसरे बिंदु राजपूत क्षत्रिय महासभा के 62 वें महाधिवेशन राजनादगांव जोन में होना है वास्ते राजनांदगांव के सात उप समितियों से महाधिवेशन संपन्न कराने हेतु प्रस्ताव समीक्षा एवं निर्णय। तीसरे एजेंडा बिंदु श्री देवेंद्र बैस द्वारा महासभा के द्वितीय संविधान संशोधन के विरुद्ध प्रस्तुत शिकायत पर चर्चा एवं निर्णय । चौथे बिंदु श्री गोपाल सिंह दीक्षित के आवेदन उप समिति खैरागढ़ में आर्थिक अनियमितता के संबंध में चर्चा एवं निर्णय । पांचवा बिंदु महासभा के युवा मंडल, महिला मंडल एवं महाराणा प्रताप सांस्कृतिक एवं कला परिषद को आर्थिक अनुदान राशि देने चर्चा एवं निर्णय। छठवां बिंदु महासभा के समस्त 37 उप समितियों के एक रूप संचालन करने हेतु सभी उप समितियों
के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष का जोनवार प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु चर्चा एवं निर्णय। सातवां एजेंडा बिंदु उप समिति एवं समिति/परिषद के प्रभार पर चर्चा एवं निर्णय। इस प्रकार बैठक में सात महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगेl महासभा के बजरंग सिंह बैस अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सत्येंद्र सिंह राजपूत सह सचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी को बैठक में समय पर उपस्थित होने आह्वान किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31