What's Hot

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार रात नवरात्रि पर सजे एक दुर्गा पंडाल के पास खेल रहे दो बच्चों की कंरट लगने से मौत हो गई. हादसा बरगी हिल्स इलाके में हुआ, जहां मां दुर्गा के पंडाल में बिजली के खंभे से करंट दौड़ गया. पंडाल के पास खेल रहे करंट की चपेट में आ गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मासूमों की मौत की जांच के आदेश दिए

गौरतलब है दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से मारे गए मासूमों की पहचान क्रमशः 10 वर्षीय वेद श्रीवास और 8 वर्षीय आय़ुष झारिया के रूप में हुई है. तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुए हादसे पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं.

बिजली के खंभे के माध्यम से फैला करंट, जिसके संपर्क में बच्चे आ गए

मामले पर उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अनुराग सिंह ने बताया कि करंट एक खंभे के माध्यम से फैल गया, जिसके संपर्क में बच्चे आ गये और उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आयोजकों ने पंडाल के लिए उचित बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन बाहरी सजावट के लिए ऐसा नहीं किया था.

परिजनों को मंत्री ने 2-2 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए

करंट हादसे में मारे गए दो मासूमों की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आशीष जैन ने कहा कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मंत्री राकेश सिंह ने जिलाधिकारी से बातचीत कर दोनों पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31