भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोशल मीडिया एक्स (ट्यूटर) में पोस्ट करके मंगलवार 30 सितम्बर 25 की केबिनेट बैठक में पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी 25 से बकाया 2% प्रतिशत डीआर को एरियर सहित देने का आदेश कर दशहरा में मोदी की गारंटी को पूरा करने का आग्रह किया है।

जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि राज्य के पेंशनर्स विगत 9 माह से महंगाई राहत (डीआर) के आदेश के इंतजार में है। मुख्यमंत्री ने 20 अगस्त के केबिनेट बैठक के बाद कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए )देने का घोषणा किया था जिसका आदेश भी 25 अगस्त को जारी हो चुका है, परंतु पेंशनरों के मामले में एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय आज तक नहीं लिया है जिसके कारण राज्य में पेंशनरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसलिए सरकार पेंशनरों को माह जनवरी 25 से लंबित 2 प्रतिशत डीआर को 9 माह का एरियर सहित देने का आदेश जारी करने संबंधी 30 सितम्बर 25 केबिनेट में निर्णय कर घोषित करें।

जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार वर्मा दुर्ग, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख द्रौपदी यादव पत्थलगांव जशपुर, राष्ट्रीय मंत्री रामनारायण ताटी जगदलपुर, पूरन सिंह पटेल रायपुर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी रायपुर, राजेश कश्यप बिलासपुर, गुरुचरण सिंह अंबिकापुर, आर एन ताटी जगदलपुर, बी के वर्मा दुर्ग, केंद्रीय सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश मिश्रा रायपुर,सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक रायपुर तथा प्रदेश के विभिन्न जिले के अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप बलौदाबाजार, आर जी बोहरे रायपुर, आई सी श्रीवास्तव राजनांदगांव, राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम एल यादव कोरबा,ओ पी भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस के देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, पी एन उड़कुड़े दंतेवाड़ा, एस के कनौजिया सुकमा, प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, महावीर राम, बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, आर ए शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, सतीश उपाध्याय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, हरि प्रसाद मिश्रा सक्ती, भैया लाल परिहार मुंगेली, यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा, रिखीराम साहू महासमुंद , लखन लाल साहू गरियाबंद, रामेंद्र तिवारी मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी,प्रकाश गुप्ता कबीरधाम, देवदत्त दुबे खैरागढ़ छुईखदान गंडई आदि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मोदी की गारंटी को पूरा कर केंद्र के समान 2% महंगाई राहत एरियर सहित जनवरी 25 से राज्य के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए स्वीकृत कर इस प्रकार कुल 55% डीआर के एरियर सहित भुगतान करने हेतु तुरन्त आदेश जारी करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031