जांजगीर चांपा जिले में बिजली में हुई वृद्धि से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वही बिजली कटौती से भी ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में अधेरा जैसा छाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई साथ ही 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही पुलिस बल की तैनाती बिजली विभाग जांजगीर में की गई थी। 

कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि बिजली बिल आधी,बिल 2 से 3 गुना बढ़ा है। आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववती कांग्रेस की सरकार ने आम जनताओं को राहत देने के लिए 400 यूनिट बिजली हाफ योजना चालू की थी जिससे आम जनता को बोझ नहीं पड़ता था। जब से भाजपा की सरकार बनी है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली बिल में हाफ योजना में केवल 100 यूनिट की गई वही बिजली की बिल दो से तीन गुना बढ़कर आ रहा है। जिसे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। यह तक कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली गुल हो रही है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच ज्ञापन सौंपाने के समय बिजली विभाग के कोई अधिकारी नहीं होने पर कांग्रेसजन बिफर पड़े,जिसके बाद जमकर हंगामा किया,वही पुलिस ने बिजली अधिकारी को खोज कर लाया गया। जिसके बाद ज्ञापन सौंपा गया, विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ घोर निंदा की है। 

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बिजली के घाटे को पाटते हुए बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 65 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 3240 करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर बहुत बड़ी राहत दी थी। किसानों को 5 एचपी तक निशुल्क बिजली दिया, बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी गई। अस्पतालों, उद्योगों को सब्सिडाइज्ड दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाया। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातर बढ़ाई जाने लगी है।कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमे ही महंगे दर पर बिजली बेजा जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में बिजली चोरी और लाइन लॉस के मामले बढ़े है, जिसके चलते हो रहे नुकसान की भरपाई भी जनता से वसूली करके करना चाहती है यह सरकार जिसे बंद किया जाए ।

केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते है बिजली का उत्पादन लागत बढ़ा है कोयले पर ग्रीन टैक्स चार गुना अधिक बढ़ा दिए, रेल्वे का माल भाड़ा अधिक वसूल हो रहे है, थर्मल पॉवरप्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने बाध्य किया जा रहा है डीजल पर सेंट्रल एक्साईज बढ़ाये जाने से परिवहन में और फायर के लिए उपयोग होने वाली डीजल की लागत बढ़ी है जिसकी भरपाई भी उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाकर किया जा रहा है। प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्तओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031