बिहार के सहरसा में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से छेड़खानी की और जब छात्रा विरोध करने लगी तो उस मनचले ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है, वो जब कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसी के गांव के राहुल नामक एक शख्स उसे परेशान करने लगा. उसके साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा परेशान होकर रोने लगी और घर की ओर भागने का प्रयास करने लगी. तभी उस मनचले युवक ने उसे आगे से घेरकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसे खींच अपने साथ ले जाने लगा.

लोगों ने पकड़ा तो कहा- मैंने शादी कर ली

इसके बाद छात्रा जोर-जोर से रोने लगी, तब वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों के पूछने पर युवक ने बड़े बेशर्मी से कहा कि मैंने इससे शादी कर ली है, इसे ले जा रहा हूं. लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया, लेकिन भीड़ में से ही किसी ने लड़के को वहां से भगा दिया.

लड़की रोती-रोती घर पहुंची और पूरी कहानी अपने माता-पिता को बतायी. परिजनों ने उस युवक के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करा दी है.

पीड़िता की मां ने कहा कि बच्ची कोचिंग से पकड़कर शाम में घर लौट रही थी. रास्ते में राहुल नाम का लड़का रोकर छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. बच्ची रोती-चिल्लाती वहां से घर की ओर भागी. बच्ची सातवीं की छात्रा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

इधर सदर थाने की पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. SDPO आलोक कुमार ने बताया कि कोचिंग से लौटने के क्रम में एक लड़की के साथ राहुल नाम के लड़के ने छेड़छाड़ की और मांग में सिंदूर डाल दिया. पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी लड़का फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031