रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की दर्ज की गई।

इस दौरान सब्से ज्यादा तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा आज से बारिश की रफ्तार में कमी आने की संभावना है। 


बारसूर में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बिहारपुर में 6, कुसमी, छुरा, कशडोल, बोदारी और दौरा कोचली में 5-5 सेमी, पचपेड़ी और सोनहत में 4-4 सेमी, जबकि पेंड्रा, अहिवारा, भखारा, मस्तूरी, कुनकुरी, चांदो, भटगांव और बैकुण्ठपुर में 3-3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकांश अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम बारिश हुई । 

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है. नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली गिरने, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा होने की आशंका है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031