रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिनांक 07-10-2025 को जारी आदेश क्रमांक 2035/215/2025-स्वास्थ्य क्षेत्र-2 के अनुसार, 02.09.2025 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर कई अधिकारियों के वर्तमान पदों में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। इन तबादलों को राज्य के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

इस आदेश के तहत, अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। यह निर्देश शासन द्वारा हस्ताक्षरित और डिजिटल रूप से अमित कटारिया, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

प्रमुख तबादलों की सूची

श्रीमती नीलम ठाकुर : वर्तमान में कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर, कार्यरत रहीं, अब उन्हें कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरिया में पदस्थ किया गया है।

श्रीमती जाहिरा खान : पहले कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बस्तर में थीं, अब उन्हें कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दन्तेवाड़ा में भेजा गया है।

श्री आशीष यादव : कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – गरियाबंद से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बेमेतरा में स्थानांतरित किए गए हैं।

श्रीमती मीनाक्षी चन्द्राकर : इन्हें कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बालोद में पदस्थ किया गया है।

श्री दीपक कुमार देवांगन : वर्तमान में कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोण्डागांव में थे, अब उन्हें कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बीजापुर में पदभार संभालना होगा।

श्री विनोद कुमार गुप्ता : कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरिया से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर में भेजे गए हैं।

श्री रेवतीमन देवांगन : इन्हें कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – सरगुजा से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर में स्थानांतरित किया गया है।

श्री जीतेन्द्र कुमार नेले : कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कबीरधाम से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

श्री रोशन वर्मा : कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जशपुर से कार्य. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोण्डागांव में भेजे गए हैं।

सुश्री सुधा चौधरी : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायगढ़।

श्रीमती पुष्पा राज चौहान : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – गरियाबंद से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – सूरजपुर।

श्री प्रशांत कुमार तिवारी : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – सरगुजा से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलरामपुर।

श्री देवेंद्र कुमार विध्यराज : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरबा से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – मुंगेली।

श्रीमती पूनम मांझी : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बस्तर।

श्रीमती ज्योति भानू : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – महासमुंद से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – गरियाबंद।

श्रीमती पुष्पा तिर्की : उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – मुंगेली से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरबा।

श्री मोहित कुमार बेहरा: उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर (अतिरिक्त प्रभार सहायक संचालक खाद्य) से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जांजगीर-चांपा।

श्री तरुण बिरला: उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – गरियाबंद से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव।

श्री नीतेश कुमार: उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलरामपुर (अतिरिक्त प्रभार सहायक संचालक खाद्य कार्या.नियंत्रण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन,नवा रायपुर) से अब उप संचालक, खाद्य एवं प्रभारी औषधि प्रशासन, जिला – सरगुजा।

श्री उमेश कुमार: उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार से अब उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – महासमुंद।

श्री मुकेश कुमार साहू: उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कबीरधाम, पूर्व की तरह अपने पद पर बने रहेंगे।

श्री अक्षय कुमार सोनी: कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – धमतरी से कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बलौदाबाजार।

श्री सुस्मित देवांगन: कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दंतेवाड़ा से कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला-कांकेर।

श्री सागर दत्ता: कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायगढ़ से कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर।

श्री सर्वेश कुमार यादव: कार्या. नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर से कार्या. उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला धमतरी।

यह तबादला सूची विभाग में कार्यबल के प्रभावी उपयोग और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031