राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच वार्डवासियों को निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत मोबाइल यूनिट वैन शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों तक पहुंच रहा है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम स्थानीय लोगों की बीमारियों की निःशुल्क जांच कर रही है। स्लम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों व श्रमिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव होने के कारण उनको कई प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारी फैलने की आशंका रहती है और जिसका इलाज कराने में वे असमर्थ रहते हैं। इन्हीं असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू की गई है। इस कड़ी में श्रमिक बहुल इलाके के निवासियों की स्वास्थ्य जांच करने हेतु राजनांदगांव नगर निगम सीमाक्षेत्र के लिए सरकार की ओर से 4 मोबाइल यूनिट वैन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके माध्यम से बीपी, शुगर, खून व पेशाब जांच के अलावा मौके पर ही कोरोना संक्रमण की जांच भी की जा रही है। साथ ही सर्दी, बुखार, बीपी, शुगर आदि की दवाइयां मुफ्त में दी जा रही हैं। प्रत्येक मोबाइल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन व फार्मसिस्ट आदि समेत 20 कर्मचारी रहते हैं। जिनके द्वारा जांच कर दवाइयों का वितरण किया जाता है। निगम सीमाक्षेत्र में 4 स्थानों पर प्रतिदिन मोबाइल यूनिट के माध्यम से शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा श्रमिक पंजीयन भी किया जाता है। श्रमिक पंजीयन होने से शासन की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ श्रमिकों को मिलता है। नगर निगम की महापौर एवं आयुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहाए शिविर में पहुंचकर सभी लोग अपना स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में स्वास्थ्य जांच की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। इस संबंध में महापौर राजनांदगांव हेमा सुदेश देशमुख ने बताया, स्वच्छ शहर और शहरवासियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को बीमारियों की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू की गई है। इसके तहत मोबाइल यूनिट वैन के माध्यम से बीपीए शुगर, खून व पेशाब जांच के अलावा शिविर स्थल पर ही कोरोना की भी जांच की जा रही है। वहीं नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया, शासन की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नागरिकों एवं श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने 4 मोबाइल यूनिट वैन राजनांदगांव नगर निगम को प्राप्त हुए हैं। उक्त मोबाइल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन व फार्मसिस्ट सहित 20 कर्मचारी रहते हैं। जिनके द्वारा जांच कर दवाइयों का वितरण किया जाता है। निगम सीमाक्षेत्र में 4 स्थानों पर प्रतिदिन मोबाइल यूनिट वैन के माध्यम से शिविर का आयोजन किया जाता है।
Previous Articleराजधानी के मुख्य बाजारों की टॉवर से होगी निगरानी
Related Posts
Add A Comment


















