What's Hot

 मेक्सिको सिटी ।मेक्सिको में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 41 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेराक्रूज राज्य में छह से नौ अक्टूबर तक लगभग 540 मिलीमीटर (21 इंच से अधिक) बारिश हुई।

मेक्सिको सिटी से 170 मील (275 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित तेल नगरी पोजा रिका में बाढ़ से पहले कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई थी। मेक्सिको के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समन्वय ने बताया कि मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित हिडाल्गो राज्य में शनिवार तक भारी बारिश से 16 लोगों की मौत हो गई और 150 समुदायों को बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा।मेक्सिको सिटी के पूर्व में स्थित पुएब्ला राज्य में कम से कम नौ लोग मारे गए और 16,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। वेराक्रूज राज्य में 15 लोगों की मौत हुई है जहां थल सेना एवं नौसेना भूस्खलन और बाढ़ के कारण अलग-थलग पड़े 42 समुदायों के निवासियों को बचाने में मदद कर रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी पूरे क्षेत्र में 27 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। खाड़ी तट पर स्थित वेराक्रूज राज्य की 55 नगरपालिकाओं में 16,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पहले, मध्य क्वेरेटारो राज्य में भूस्खलन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी।अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बिजली गुल होने से देश भर में 3,20,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इस भीषण बारिश के लिए मेक्सिको के पश्चिमी तट पर आए उष्णकटिबंधीय तूफानों प्रिसिला और रेमंड को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031