नई दिल्ली । कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनन्द भारत की दो दिन की सरकारी यात्रा पर कल रात नई दिल्ली पहुंची। वे आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि अनीता आनंद की इस यात्रा से भारत-कनाडा संबंधों को सकारात्मक गति मिलेगी, द्विपक्षीय प्रणालियां मजबूत होंगी, आर्थिक सहयोग प्रगाढ़ होगा और दोनो देशों के लोगों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। अनीता आनंद की इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस वर्ष जून में कनाडा के कनानस्किस में जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की थी।
भारत की दो दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची,कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद
Previous Articleकलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन- मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा
Next Article भारत ने वेस्टइंडीज को 248 रनों पर किया ढेर
Related Posts
Add A Comment



















