रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने बीते दो वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ‘सौर ऊर्जा से सशक्त छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता की ओर’ के नारे के साथ, क्रेडा ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाई है।


सौर सुजला योजना
किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही ‘सौर सुजला योजना’ के तहत रियायती दरों पर सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसान साल भर सिंचाई कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विगत दो वर्षों में 10,598 सोलर पंपों की स्थापना की गई है, जिनसे 12,718 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है। अब तक राज्य में कुल 1,62,821 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे 1,95,385 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल रही है।

सोलर पेयजल योजना
पहुंचविहीन गाँवों में जहां विद्युत प्रदाय संभव नहीं था, वहां क्रेडा ने सोलर हैंड पंप स्थापित किए हैं। ये पंप ग्रामीणों को 24 घंटे जल उपलब्ध कराते हैं। विगत दो वर्षों में 7,725 सोलर पेयजल पंप लगाए गए हैं, जिनसे 2.68 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत अब तक कुल 29,009 सोलर पेयजल पंप लगाए जा चुके हैं, जिससे 6.94 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031