दुबई। अबूधाबी में बनाए जाने वाले पहले हिंदू मंदिर के अंतिम डिजाइन की पहली तस्वीरें जारी कर दी गई हैं. इसकी जानकारी मीडिया में आई गल्फ खबर के द्वारा दी गई है. एक खबर के अनुसार अबूधाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्रबंधन ने मंदिर के अंतिम डिजाइन और भारत में हाथों से तैयार किये गए स्तंभों की तस्वीरें जारी की हैं. जिनमें मंदिर की बेहद ही प्यारी तस्वीरें जारी की गई है. खबर के अनुसार मंदिर के अंतिम डिजाइन की तस्वीरें वीडियो के जरिये जारी की गई हैं, जिसमें मंदिर निर्माण में अब तक हुई प्रगति को दर्शाया गया है. पिछले साल अप्रैल में मंदिर की आधारशिला रखी गई थी और दिसंबर से काम शुरू हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में किसी मुस्लिम प्रधान देश ने ऐसा शुरुआत की है, जिससे पार्टी को अच्छा- खासा फेम मिला था.
अबूधाबी में बनने जा रहा पहला हिंदू मंदिर, अंतिम डिजाइन की तस्वीरें जारी…
Previous Articleरंगोली : खास परंपरा के साथ एक विशेष कलाकृति भी…
Related Posts
Add A Comment


















