बिहार में छठ महापर्व पर नदी और तालाबों में मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के दौरान विभिन्न स्थानों पर डूबने से 45 लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व सोमवार को 35 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई थी। पिछले दो दिनों में छठ पूजा के दौरान प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। मृतकों मे ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। पटना में 13, नालंदा व वैशाली में आठ-आठ, औरंगाबाद व सारण में तीन-तीन, रोहतास, बेगूसराय व गोपालगंज में दो-दो, भोजपुर, सिवान, बक्सर व कैमूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं।
Previous Articleरूस से समझौता…..अब भारत में बनेंगे यात्री विमान एसजे-100
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














