दबंग दिल्ली केसी ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद दो या उससे अधिक बार खिताब जीतने वाली दिल्ली तीसरी टीम बन गई हैं।
साथ ही मनप्रीत सिंह के बाद जोगिंदर नरवाल दूसरे ऐसे कोच बने, जिन्होंने कोच और कप्तान के तौर पर खिताब जीता है। इससे पहले दिल्ली ने जोगिंदर की कप्तानी में 2021 में खिताब जीता था। दिल्ली की जीत में नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार ने अहम भूमिका निभाई। उसके मुख्य रेडर आशू मलिक के नहीं चल पाने की स्थिति में दिल्ली के डिफेंस ने भी अच्छा काम किया और 10 अंक कटोरे। डिफेंडर फजल अत्राचली पूरे मैच में नही चले लेकिन अंतिम मिनट में आदित्य शिंदे का शिकार कर उन्होंने दबंग दिल्ली की जीत पक्की कर दी।
Related Posts
Add A Comment



















