गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जहां मात्र चार वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार की आशंका के चलते पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर में बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के मुहल्ले और इलाके में तलाशी की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजन बेहद परेशान नजर आए। संयोग से, ग्राम में देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर कुछ युवक पूजा-अर्चना के लिए गांव के समीपवर्ती खेतों और खलिहानों की ओर गए थे। वहां उन्होंने आरोपी रेवा दीवान को लापता बच्ची के साथ देखा। युवकों को देख रेवा दीवान मौके से भाग निकला, लेकिन मासूम बच्ची को रोते-बिलखते और गंभीर हालत में पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देर शाम होते ही आरोपी रेवा दीवान गांव लौटा, तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को रस्सी से बांध लिया और छुरा पुलिस को सूचना दे दी। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुट गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह आरोपी बीते वर्षों से मानसिक विकृति का हवाला देकर मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031