रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह वृंदावन हॉल में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्जवलन, मंत्रोच्चारण, एवं भगवान श्री विष्णु नारायण जी की आरती से हुआ.

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गई हैं, परिवार सिकुड़ रहे हैं, उस स्थिति में सामाजिक दीपावली मिलन समारोह बहुत ही आवश्यक हो गया है. श्री दुबे जी ने काव्यपाठ कर खूब तालियां बटोरीं.

विशेष अतिथि डॉ आदित्य शुक्ला वैज्ञानिक एवं साहित्यकार, दिल्ली ने भगवान राम के जीवन चित्रण को मोहक शैली में व्याख्यान प्रस्तुत किया. पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली क्यों मनाई जाती है पर अपने विचार रखे. प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों से सभा को अवगत कराया.

खुले मंच में विप्रजनों ने सुगम संगीत, काव्य पाठ, विचार, प्रहसन आदि की विभिन्न प्रस्तुतियों से समां बांधे रखा. कविता पाठ – शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे, रज्जन अग्निहोत्री, गायन – अनिता राव, वीणा मिश्रा, डा सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला, प्रीति मिश्रा, एकल नृत्य – लक्ष्मी शर्मा, युगल नृत्य – सुरभी शर्मा, लोरी शर्मा,

समूह नृत्य – नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा और ग्रुप, प्रहसन नाटक- उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और ग्रुप ने प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, प्रदेश महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा धन्नू, विधिक सलाहकार संजय बिलथरे, सुरभि शर्मा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, वीणा ठाकुर, राघवेंद्र पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, अणिमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, कल्पना मिश्रा, अनिता राव, अर्चना तिवारी, सतीश शर्मा, रामब्रत तिवारी, रमेश मिश्रा आदि पदाधिकारी .

ब्राह्मण समाज कान्यकुब्ज से अरूण शुक्ला,राघवेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, निशा अवस्थी, मीनाक्षी बाजपेयी, सरयूपारीण से दशरथ शुक्ला,मित्रेश दुबे, गौतम ओझा, अखंड से योगेश तिवारी, अवधेश दीवान, सनाढ्य से राजेन्द प्रसाद दुबे, प्रेम शंकर गौटिया, पंजाबी से राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, मोदी विचार मंच के नीरज पाण्डेय, रंजीता शर्मा, गौड से सुनील बजारी, किशन बजारी, राजेन्द ओझा, वीरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

मंच संचालन नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन नितिन कुमार झा ने किया

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930