राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. अंबेडकर अस्पताल) में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पड़े एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल परिसर में सफाई के दौरान कर्मचारियों को डस्टबिन के पास एक पॉलीथिन बैग मिला। बैग खोलने पर अंदर नवजात का शव देखकर कर्मचारी घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।सूचना मिलने पर मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरचुरी (मृतक कक्ष) भेज दिया गया। पुलिस अब अस्पताल परिसर और प्रवेश द्वारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि शव वहां कैसे पहुंचा। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जन्म के तुरंत बाद नवजात को पॉलीथिन में फेंक दिया

मेकाहारा प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जन्मे बच्चों की सूची और प्रसूति वार्ड की निगरानी रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों के परिजन और आसपास के लोग इस घटना से हैरान और आक्रोशित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात की पहचान एवं आरोपी की तलाश जारी है

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031