वायु प्रदूषण एक बार फिर ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में होगी। यानी स्कूल अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कक्षाएं चला सकेंगे। यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-II लागू किए जाने के बाद लिया गया है। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को तुरंत यह जानकारी अभिभावकों तक पहुंचानी होगी। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्कूलों के लिए निर्देश

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के चलते सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। हाइब्रिड मोड का अर्थ हैजहाँ संभव हो वहाँ ऑनलाइन कक्षाएं, और आवश्यक होने पर फिजिकल कक्षाएं आयोजित की जाएं। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को यह जानकारी तुरंत अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक अपने-अपने विद्यालय से संपर्क कर ऑनलाइन कक्षा की समय-सारणी और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031